पहले_मुर्गी_या_अंडा ?
#पहले_मुर्गी_या_अंडा ?Firstchickenoregg
यह वाक्य सुनते ही मन में हास्य और कभी ख़त्म न होने वाला रहस्य आँखों के सामने तैर जाता है।
क्या ये सम्भव है की असम्भव मान्यता वाली इस पहेली को सुलझाया जा सकता है?
बिलकुल! आज हम इसे विज्ञान की मदद से सुलझाएँगे और समझने की कोशिश करेंगे:
मुर्ग़ी कहाँ से आती है ? अंडे से और
अंडा कहाँ से आता है ? मुर्ग़ी से
यह पढ़ने से यह पुनः रहस्यमयी लगने लगता है
चलिए इसे सुलझाने के लिए हम जैविक विकास को समझते हैं पहले
जीवन की शुरूवात एक कोशिकीय जीव से हुयी है (सजीव निर्जीव के बीच की कड़ी वायरस को छोड़ देते हैं अभी) जिस से कालांतर में बहकोशिकीय जटिल जीवों उत्पत्ति हुयी जिनसे विविधताएँ आ गयीं।
एक जीव की मूल रचना उसके DNA पर निर्भर करती है इसमें परिवर्तन से ही दूसरे जीव की उत्पत्ति सम्भव है अन्यथा नहीं इस DNA में अचानक से होने वाले परिवर्तन को उत्परिवर्तन कहा जाता है जिसकी थ्योरी दी थी वैज्ञानिक ह्यूगो डे व्रीज ने। सबसे जटिल जीव जो स्तनधारी वर्ग से आते हैं बच्चे पैदा करते हैं उस से निम्न श्रेणी के जीव जैसे मुर्ग़ी अंडे देते हैं इनसे भी छोटे निम्न श्रेणी के सरल जीव विघटन की प्रक्रिया अपनाते हैं और सबसे सूक्ष्म जीव और निर्जीव के बीच की कड़ी वाइरस स्पोर (यानी अंडे) से पॉप्युलेट होते हैं।
जीवों के विकास को आप दिए चित्र से समझने की कोशिश करें।
अब इस theory को मुर्ग़ी के सापेक्ष रखकर देखें मुर्ग़ी के ठीक पहले के जीव अंडे ही देते हैं तो मुर्ग़ी का उत्परिवर्तित रूप अंडे से बाहर आने के बाद ही परिदृष्टि में आएगा और अंडा तो पुराने जीव का ही कहलायेगा तो इसका उत्तर कि मुर्गी या उसके अंडे के बीच चुनना हो तो मुर्गी ही उत्तर होगा।
अब यदि मुर्गी और सिर्फ अंडा (जो की विशेषकर मुर्गी का न हो) के बीच चुनना हो तो उत्तर रहेगा अंडा।
अब इस सवाल को और वृहद् रूप में लेकर चलते हैं
मुर्गी की जगह जीव कर देते हैं
अब विकल्प हो गए जीव पहले या अंडा
तो इसका उत्तर भी रहेगा अंडा क्योकि जीव की उत्पत्ति भी सजीव और निर्जीव के बीच की कड़ी वायरस से स्पोर के रूप में ही हुयी है
विज्ञान में उत्तर निहित हैं जो नहीं हैं वो आ जायेंगे,
इसलिये विश्वास कीजिये अंधविश्वास नहीं।
ऊपर दी गयी थ्योरी को समझने के लिए आपको विज्ञान के कुछ सिद्धांत या प्रयोग पढ़ने व समझने होंगे बस
-मिलर का एक्सपेरिमेंट
-ह्यूगो डे व्रिज का उत्परिवर्तन सिद्धांत
-डार्विन का प्राकृतिक वरनवाद
आशा है विज्ञान की मदद से आपने एक और पहेली को सुलझा लिया होगा!


Comments
Post a Comment